news-details

4 अक्टूबर को होगी अमेठी मैराथन

You can share this post!

रानी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन पर आयोजन

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री रानी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन 4 अक्टूबर को राजर्षि रणांजय सिंह जन कल्याण समिति की ओर से अमेठी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस बार उनके जन्मदिन को नारी चेतना दिवस के बजाय खेल दिवस के रूप में मनाने की तैयारी है। आयोजन का संदेश “स्वस्थ समाज, सशक्त युवा, समृद्ध अमेठी” रखा गया है।समिति की ओर से बताया गया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। हर वर्ष 4 अक्टूबर को डॉ. अमीता सिंह और 12 नवंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के जन्मदिन के अवसर पर समिति की ओर से एथलेटिक्स और मैराथन सहित खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।अमेठी मैराथन के प्रचार के लिए जारी पोस्टर में डॉ. संजय सिंह, रानी डॉ. अमीता सिंह और उनकी बेटी की तस्वीरें भी शामिल हैं।वहीं, कार्यक्रम के पोस्टर और आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों का दावा है कि भविष्य की राजनीति को देखते हुए अमेठी राजपरिवार अपनी रणनीति में बदलाव कर रहा है और राजकुमारी आकांक्षा सिंह को आगे लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक राजनीतिक घोषणा सामने नहीं आई है।