news-details

4.90 करोड़ के घोटाले की जांच में दस्तावेजों का इंतजार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में इंडियन बैंक एम्पलाइज क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड शाखा में हुए 4 करोड़ 90 लाख रुपये के कथित घोटाले की जांच तेज कर दी गई है, लेकिन आवश्यक दस्तावेज न मिलने से विवेचना प्रभावित हो रही है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार जांच अधिकारी और रोडवेज चौकी प्रभारी सोनू कुमार ने सोसाइटी के सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव से चार बार दस्तावेज मांगे हैं, लेकिन अब तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुलिस ने एक बार फिर पत्र भेजकर जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। जांच के दौरान इंडियन बैंक से भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि घोटाले में शामिल बताए गए लोगों ने कोई रकम वापस की है या नहीं, और यदि की है तो कितनी राशि, किसे और किन परिस्थितियों में लौटाई गई। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर 12 जून को सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव की ओर से 1997 से 2020 के बीच हुए कथित घोटाले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों समेत 69 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।