
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत अमेठी में 3728 आवेदन शिक्षण संस्थानों के लॉगिन पर लंबित हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या ने बताया कि ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों ने कुल 4467 आवेदन किए हैं, जिनमें से 739 का सत्यापन एवं अग्रसारण हो चुका है। शासन के निर्देशानुसार 18 से 22 सितंबर तक जनपदीय समिति द्वारा अंतिम स्तर पर डाटा का निस्तारण किया जाएगा। इससे पहले सभी संस्थानों को लंबित आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण दो दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने चेतावनी दी कि समय पर निस्तारण नहीं होने पर पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।