
Pardarshi Vikas News Jhansi
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 370 सिपाहियों और 15 ड्राइवरों का एक साथ तबादला कर दिया है। एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
यह कार्रवाई उन सिपाहियों पर की गई है जो लंबे समय से थानों और चौकियों में जमे हुए थे। नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार, महिला थाना समेत कई थानों के अधिकांश पुराने सिपाहियों को बदल दिया गया है और उन्हें जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा असर प्रेमनगर थाने पर पड़ा, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हुआ। इसके अलावा कोतवाली, नवाबाद, सीपरी बाजार, सदर बाजार, रक्सा, बबीना, बड़ागांव समेत कई थानों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि एक साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात सभी सिपाहियों का स्थानांतरण किया गया है, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनी रहे।