news-details

35 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 35 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर और वारंटी विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमेठी, सुल्तानपुर और जीआरपी बांदा में लूट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उपाध्याय (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, निवासी भावापुर मजरे गुडुरी, थाना पीपरपुर, अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड में वह पीपरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और धारा 392 व 411 भादवि के मामले में वारंटी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।