news-details

35 लाख की लागत से सड़क-नाली निर्माण कार्य शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।
नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर ने आदर्श नगर वार्ड में पल्टू का पुरवा तिराहे से एमएसबी स्कूल तक जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भूमि पूजन कर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों और सभासद की मांग पर शासन से धनराशि स्वीकृत कराई गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब 45 लाख रुपये की लागत से 317 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।