news-details

35 बाइकों के काफिले ने मचाया हंगामा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 काकादेव इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। 1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में करीब 35 बाइकों का काफिला एक गली से गुजरता दिखाई दे रहा है। ज्यादातर बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार नजर आ रहे हैं। घटना रविवार रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है।वीडियो में देखा जा सकता है कि काफिले की 8 से 10 बाइक एक घर के बाहर रुकती हैं। इसके बाद कुछ युवक गाली-गलौज करते हैं और फिर पथराव शुरू कर देते हैं। बाइकों की तेज रफ्तार और शोर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोग डरकर अपने घरों में छिप गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवक हाथों में डंडे भी लिए हुए थे। इलाके में चर्चा है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के इस समूह ने अपने प्रतिद्वंदी के घर के बाहर पहुंचकर वर्चस्व दिखाने के लिए यह हंगामा किया।थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं थी। मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।