
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी वकील उर्फ सेनापति पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके भाई चांद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों स्प्लेंडर बाइक से चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। रोकने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी में तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, वकील पर विभिन्न जिलों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 15 दिन पहले शिवरतनगंज क्षेत्र के चार घरों में चोरी करने का भी आरोप है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।