
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आयकर विभाग ने करदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 15 जुलाई से बकाया मांग एवं शिकायत निवारण शिविर शुरू किया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। आयकर अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान के तहत बकाया मांग, रिफंड में देरी, रेक्टिफिकेशन, पैन संबंधी तकनीकी समस्याएं, टीडीएस मिसमैच, चालान करेक्शन, सीपीग्राम, ई-निवारण, ‘विवाद से विश्वास 2024’ और लंबित अपीलों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने करदाताओं और टैक्स प्रैक्टिशनरों से शिविर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।