news-details

30 सितंबर तक नहीं हुआ विकास तो जनसहयोग से अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित सोहसा मोक्षधाम के विकास को लेकर क्षेत्रवासियों का इंतजार अब 30 सितंबर तक है। वर्ष 2024 और 2025 में देव दीपावली के अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे की ओर से विकास की घोषणाएं किए जाने के बावजूद अब तक कार्य धरातल पर शुरू नहीं हुआ है।क्षेत्रवासियों के अनुसार मोक्षधाम से करीब 100 गांवों की आस्था जुड़ी है। यहां अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन पहुंच मार्ग, घाट, साफ-सफाई, बैठने और बारिश से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। बरसात में लोगों को अधिक परेशानी होती है।नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने बताया कि 30 सितंबर तक विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यदि इस अवधि तक काम शुरू नहीं हुआ तो अक्टूबर से जनसहयोग और श्रमदान के माध्यम से मोक्षधाम के विकास का अभियान शुरू किया जाएगा।प्रथम चरण में साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, बैठने की व्यवस्था और बारिश से बचाव जैसी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि अब उन्हें घोषणाएं नहीं, बल्कि मोक्षधाम में विकास कार्य की शुरुआत धरातल पर दिखाई देनी चाहिए।