news-details

30 जून को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जून को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके मजबूत होने से पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी बूथ अध्यक्षों की सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 29 जून को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के कानपुर प्रथम आगमन पर रामादेवी चौराहे पर स्वागत करेंगे।इस दौरान एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, सुरेश अवस्थी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।