news-details

3 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, चाकू-पाइप बरामद

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया 

देवरिया/रामपुर कारखाना* थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम नौतन हथियागढ़ में 03 जुलाई को मामूली के विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक राजू विश्वकर्मा उर्फ चन्दन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक लोहे का पाइप व 02 डण्डे भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में रामपुर कारखाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम को 06.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी ग्राम बरईपुर खास से विशुनपुर चिरकिहवा की तरफ जाने वाले तिराहे के पास पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुज कुमार सिंह पुत्र बुद्धु कुँवर सिंह, हितेश सिंह उर्फ आर्यन उर्फ भोलू पुत्र खजानची सिंह, प्रेम सिंह उर्फ प्रदीप पुत्र गोरख सिंह, गिरिजेश सिंह पुत्र गोरख सिंह, गोरख सिंह पुत्र नगेसर सिंह, रानी देवी पत्नी गोरख सिंह, दुर्गावती पत्नी गिरिजेश सिंह तथा सुभावती देवी उर्फ प्रभा देवी पत्नी बुद्धकुँवर शामिल हैं। सभी नौतन हथियागढ़ के निवासी हैं।मृतक राजू विश्वकर्मा की पत्नी श्रीमती प्रीति शर्मा की तहरीर पर थाना रामपुर कारखाना में मु0अ0सं0 0159/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 117(2), 74, 131, 109(1), 103(1), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में धारा 190 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।