news-details

29 मई को मनाई जाएगी चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया।  राष्ट्रीय लोक दल कुशीनगर द्वारा किसान मसीहा एवं भारत रत्न  चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि 29 मई, शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम कसया स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजित होगा।इस संबंध में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुँवर ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। देश की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों को सम्मान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण, श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनके विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से समय से पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर ही किसानों और गरीबों के हितों की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।