
पारदर्शी विकास महोबा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि इस वर्ष 27 मई 2026 को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम महोबा-छतरपुर रोड स्थित बजरंग चौक के पास टूरिस्ट बंगला में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अरजरिया करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं युवा उद्यमी सुलभ सक्सेना मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम सदर एवं प्रभारी जिला सूचना अधिकारी शिव ध्यान पांडेय, मंडल अध्यक्ष ग्रा.प.ए. मोहम्मद यूनुस खान, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलवीर सेन शामिल रहेंगे।इस अवसर पर संगठन से जुड़े पांच पत्रकारों को “स्व. बाबू बालेश्वर लाल सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। जानकारी जिला महामंत्री अनिल बाबू सेन ने दी।