
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से कानपुर में पीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 26 केंद्रों पर दो दिनों तक दो पालियों में कराई जा रही है। शनिवार को पहले दिन सुबह करीब 7:30 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। कल्याणपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। कई केंद्रों पर छात्र-छात्राएं सुबह से ही पहुंचने लगे और रोल नंबर की जांच करते नजर आए।पहली पाली की परीक्षा 11:30 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और पुलिस बल तैनात किया गया है।पहले दिन 22,253 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि दूसरे दिन 18,825 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों को AI युक्त CCTV कैमरों से लैस किया गया है, जिन्हें सीधे प्रयागराज स्थित 'इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' से जोड़ा गया है। आयोग ने AI की मदद से उन अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।-अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार