
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका ने अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस को देशभर में भव्य समारोहों के साथ मनाया। राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 8.5 लाख आतिशबाजी के गोले दागे गए और पूरा आसमान रोशनी से जगमगा उठा। न्यूयॉर्क में 'सेल 250' कार्यक्रम के तहत हडसन नदी पर ऐतिहासिक और सैन्य जहाजों की परेड निकाली गई, जबकि लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति के विशेष विमान एयरफोर्स वन ने भी फ्लाईपास्ट किया। फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस मॉल, मियामी, टेक्सास, न्यू जर्सी और अन्य शहरों में परेड, कॉन्सर्ट, ड्रोन शो, एयर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यूयॉर्क की पारंपरिक मेसीज आतिशबाजी, मियामी के फीफा फैन फेस्ट, ब्रुकलिन की रोशनी, लिबर्टी स्टैच्यू के पास आतिशबाजी और केंटकी में स्थानीय आदिवासी परंपरा के साथ मनाया गया उत्सव लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे देश में लाखों लोगों ने तिरंगा लहराकर और विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।