news-details

25 हजार के इनामी बदमाश सूरज सिंह गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अकबरपुर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, रात्रि चेकिंग के दौरान बलिहारा मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामी अपराधी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अकबरपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान सूरज सिंह के पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी सरैंयालालपुर गांव, शिवली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा अपनी सुरक्षा, शौक और गांव में रौब जमाने के लिए रखता था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।