news-details

25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा सेवा भारती

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेवा भारती की ओर से 25 अक्टूबर को कानपुर महानगर की 104 बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। डॉ. बीआर आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा-1 के तहत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। अभियान में नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और श्रीरामलला आरोग्यधाम अस्पताल सहयोग करेंगे।शिविरों में चिकित्सक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श देंगे। साथ ही बीपी व शुगर की जांच तथा दवाओं का वितरण किया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पोषण, जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोगों से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को आगे विशिष्ट जांच रियायती दरों पर और पहली ओपीडी निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।शिविरों की तैयारियों के तहत सेवा भारती के कार्यकर्ता सभी 104 स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को सुधाकर ने दक्षिण क्षेत्र के तीन स्थानों का जायजा लिया।