news-details

24 घंटे में चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतकों में एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा, सब्जी का ठेला लगाने वाला युवक, दूध कारोबारी और एक अन्य युवक शामिल हैं। चकेरी क्षेत्र में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।रावतपुर के हितकारी नगर में किराये पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रही कन्नौज निवासी दीक्षा का शव मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। वह पिछले दो वर्षों से अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रावतपुर के धामीखेड़ा निवासी 26 वर्षीय अभय कुशवाहा ने भी देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह सब्जी का ठेला लगाता था और नशे का आदी था। मंगलवार शाम पिता से विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया।चकेरी के काजीखेड़ा क्षेत्र में 23 वर्षीय श्याम का शव फंदे से लटका मिला। वह मूल रूप से बांदा जिले का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से कानपुर में फूल बेचने का काम करता था। परिजनों ने मकान मालकिन पर मारपीट कर हत्या करने और शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।उधर, सचेंडी के रूद्रपुर गांव में 33 वर्षीय दूध कारोबारी प्रेमकुमार यादव ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह शराब के आदी थे और मंगलवार को मां से विवाद के बाद कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।पुलिस ने चारों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। चकेरी की घटना में हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है।