news-details

24 बीघा भूमि कब्जामुक्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध कब्जों और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त कराई। सात घंटे तक चले अभियान में चार जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध प्लाटिंग, बाउंड्रीवाल, सड़क, नाला, एंट्री गेट, सीवर लाइन और कई निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त किया गया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य 102.46 करोड़ रुपये बताया गया है। विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई अहिरवां, सजारी, कुलगांव, बैरी अकबरपुर कछार, देहली सुजानपुर और किदवई नगर क्षेत्रों में की गई। अभियान के दौरान कुल 49,630 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।केडीए ने अहिरवां में 12 बीघा, सजारी में 5 बीघा और अलकनंदा योजना के पास 6 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, कुलगांव, बैरी अकबरपुर कछार, गणेशपुर रोड और किदवई नगर में प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे भी हटाए गए।केडीए ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।