news-details

23 जून से शुरू होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की संगठनात्मक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जुलाई को उनकी जयंती तक चलने वाले ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण अभियान’ की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उनका बलिदान देश की अखंडता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी बूथों और मंडलों में श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं और प्रबुद्धजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष सत्यम गुप्ता को संयोजक तथा जिला मंत्री पारस मदान, किरन तिवारी और शालिनी कटियार को सहसंयोजक बनाया गया है।बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, सतेंद्र नाथ पांडेय, सीमा एमबीए, नवाब सिंह, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, जीतू कश्यप, प्रशांत त्रिपाठी, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद और श्याम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।