news-details

2027 में फिर भाजपा, 2029 में अकबरपुर के विकास का संकल्प

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पारदर्शी विकास न्यूज से खास बातचीत में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक और सामाजिक सफर, जनता से जुड़ाव, 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय सरला सिंह कानपुर नगर की महापौर रह चुकी हैं और उनसे ही उन्हें जनसेवा की प्रेरणा मिली। वह पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से भाजपा समर्थक के रूप में समाजसेवा, जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय हैं।जीत प्रताप सिंह ने कहा कि उनका जुड़ाव केवल अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वह लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी और आने वाले समय में प्रदेश व देश में भाजपा और मजबूत होगी।उन्होंने बताया कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र का नाम बदलकर हनुमंतपुर किए जाने का प्रस्ताव उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान और विकास को लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं।2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर जीत प्रताप सिंह ने कहा कि यदि संगठन उन्हें जिम्मेदारी देता है और जनता का साथ मिलता है तो अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। सड़क, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्होंने रोजगार, कौशल विकास और बेहतर अवसरों पर जोर दिया। हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति पर उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।