
विनोद प्रताप कुंअर सिंह फिर बने जिला अध्यक्ष
पारदर्शी विकास ब्यूरो गुरवलिया, कुशीनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी रामाशिष राय ने पार्टी के पुराने सहयोगी और कुशल संगठनकर्ता विनोद प्रताप कुंअर सिंह पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।विनोद प्रताप कुंअर सिंह के मनोनयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन को नई दिशा और मजबूती देने वाला फैसला बताया। क्षेत्र में समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।इस अवसर पर अनिल कुमार, सिया शरण पाण्डेय, भगवान दयाल विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद, सुरेश शाही, पूर्व विधायक मनीषा पांडेय, सीताराम मौर्य, हरी कशेरा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विनोद प्रताप कुंअर सिंह के नेतृत्व में पार्टी जिले में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।कार्यकर्ताओं का कहना है कि विनोद प्रताप कुंअर सिंह लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और उनकी मजबूत संगठन क्षमता का लाभ आगामी चुनाव में पार्टी को मिलेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है।