news-details

2027 के रण के लिए यूथ ब्रिगेड तैयार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के युवा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर आयोजित बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को सपा की नीतियां जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 सफल बनाने और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।