
सपा, भाजपा को देख चुकी जनता, इस बार बसपा बनाएगी सरकार:विश्व नाथ पाल
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ रायबरेली/लखनऊ। मिशन -2027की तैयारी के क्रम में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को लखनऊ में पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने रायबरेली में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने विधानसभावार संगठन के कार्यों की समीक्षा की और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2027के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में वापस लाने का आह्वान किया। अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सुशील कुमार मुन्ना, रामनाथ रावत और गंगाराम गौतम भी मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष विजय अम्बेडकर ने किया। बैठक में पार्टी के पुराने नारों की गूंज एक बार फिर सुनाई दी।नये नारे -,जिस नीले झंडे में हाथी है,वही हमारा साथी है --हाथी की बटन दबाना है, बसपा को सत्ता में वापस लाना है।के माध्यम से पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश का संचार किया। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को बसपा सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव जाकर जनता को बताने की जिम्मेदारी दी और सपा, भाजपा, कांग्रेस तीनों पार्टियों को निशाने पर लिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने सपा को निशाने पर लिया और कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, भारतीय संविधान और मान्यवर कांशीराम के नाम पर झूठी राजनीति से बहुजन समाज को सावधान रहना है।भीम नगर , कांशीराम नगर, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर आदि जिलों को खत्म करने, एस सी/एस टी कर्मचारियों को रिवर्ट करने, पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने, ठेकेदारी में आरक्षण खत्म करने का काम सपा और अखिलेश यादव की सरकार ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी समर्थकों का आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में जाति, बिरादरी,नाते, रिश्तेदारी और भयवादी को एक किनारे रखकर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट की मजबूती के लिए बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर मतदान करें और हर गांव और मुहल्ले में बैठक कर मतदाताओं को विरोधियों के हथकंडों से सावधान करें। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने अपने भाषण में बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति पर खुलकर चर्चा की ।सपा, कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि यूपी की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है।सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज में कोई बहुत अंतर नहीं है। सपा और भाजपा दोनों पार्टियां नफरत की राजनीति करती हैं। सपा इस उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही।पीडीए का नारा धोखा है। अखिलेश यादव जी का पीडीए, परिवार दल एलाइंस है।
दगाबाज और मिशन के साथ धोखा करने वाले नेताओं से सावधान रहे बहुजन समाज:राजू
राजू गौतम ने बहुजन समाज पार्टी की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहन मायावती जी का मुख्यमंत्रित्व काल यूपी की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है। बहन मायावती जी ने क़ानून का राज कायम करके सर्वसमाज का हित किया।आज भी बहन मायावती जी के शासन काल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है। मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुईं हैं।2027में सत्ता का वनवास खत्म होगा और पांचवी बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्य मंडल प्रभारी ने बसपा की पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीख कर आगे बढ़े और बहन मायावती के आशीर्वाद से विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री बने बहुजन समाज के दगाबाज और धोखेबाज नेताओं से कार्यकर्ताओं को सावधान किया और कहा कि जब ये लोग पावर में इन्होंने समाज का कोई काम नहीं किया और गलत तरीके से कमाई करके सम्पत्ति और पैसे इकट्ठे किए,इसी को बचाने के इधर उधर पार्टी बदल रहे हैं। अलग-अलग पार्टियां बनाकर बहुजन समाज पार्टी का रास्ता रोकने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
भगवान के घर में चोरी हो गई तो इसका जवाब सरकार देगी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज दुःखद और निंदनीय है। केन्द्र सरकार को इसका समाधान करना चाहिए।माननीया बहन जी इस मुद्दे पर बोल चुकी है।2027मे दलों का नहीं जनता का गठबंधन बसपा के साथ रहेगा और हमारी पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी सरकार बनाएंगी।-विश्व नाथ पाल