news-details

200 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रतापगढ़। बाबागंज स्थित तुलसी सदन हाल में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 200 छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की अपील की, जबकि एसपी ने साइबर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यक्तित्व विकास को लेकर विशेष मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया गया।