
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जिले में 30 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत अमेठी के 2,47,430 किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार सहित सभी विकासखंडों, तहसीलों, राजकीय कृषि बीज भंडारों, कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि मंडियों और ग्राम सभा स्तर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।कृषि विभाग ने किसानों के बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने किसानों से अपने नजदीकी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उत्सव दिवस में भाग लेने की अपील की है।