news-details

19 जून को नए दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत खैरार जंक्शन और अकौना स्टेशन के बीच नवनिर्मित दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड का 19 जून को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच के साथ हाई स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत रेल लाइन के दोहरीकरण के साथ आधुनिक सिग्नलिंग और विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है। निरीक्षण के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।रेल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास न जाएं तथा पशुओं को भी ट्रैक से दूर रखें। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण के दौरान ट्रेनें सामान्य से अधिक गति से चलेंगी।निरीक्षण के चलते कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।