news-details

18 फीट गहरा गड्ढा, चार दिन बाद शुरू हुई मरम्मत

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ स्थित वीआईपी रोड पर 13 साल पुरानी जल निगम की पाइपलाइन टूटने से बने करीब 18 फीट गहरे गड्ढे की चार दिन बाद मरम्मत शुरू हो सकी। चार दिनों तक जल संस्थान, जलकल, जटेटा और जल निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान चलती रही। इस दौरान गड्ढा लगातार बड़ा होता गया और सड़क पर हादसे का खतरा बना रहा।शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे जल निगम ने आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू कराया। हालांकि, करीब एक घंटे बाद बारिश शुरू होने से काम रोकना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि बारिश रुकते ही दोबारा मरम्मत शुरू कराई जाएगी।गड्ढे के आसपास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की है, लेकिन सड़क का हिस्सा बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार शाम करीब 4 बजे एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई।मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा चुका है। समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने गुरुवार को करीब साढ़े चार घंटे धरना देकर विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और जल निगम ने मरम्मत की जिम्मेदारी संभाली।अधिकारियों के मुताबिक, पहले टूटी पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद गड्ढे को भरकर सड़क को सुरक्षित किया जाएगा और आवागमन बहाल किया जाएगा।