
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अमेठी। अनागरिक धम्मपाल की जयंती के अवसर पर 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पालि पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पालि भाषा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रफुल्ल गडपाल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पालि भाषा एवं साहित्य, त्रिपिटक, बौद्ध संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े व्याख्यान, परिचर्चा, संगोष्ठी, पालि पाठ, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही जन जागरण कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने भिक्षु संघ, बौद्ध संस्थाओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और बौद्ध धम्म के अनुयायियों से पालि पखवाड़ा-2026 को राष्ट्रीय जन अभियान बनाने की अपील की। तैयारियों को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक में विश्व बौद्ध महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक आरसी बौद्ध समेत कई बौद्ध विद्वान और सामाजिक चिंतक शामिल हुए।