news-details

17.81करोड रु से होगा जैनबगंज -नांदी मार्ग का कायाकल्प

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर।  जगदीशपुर बाजार सुकुल मार्ग के किमी 7से जैनब गंज होते हुए नांदी मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।7.100 किमी लम्बाई में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन की ओर से 17.81करोड रु मंजूर किए गए हैं। पूर्व मंत्री और विधायक सुरेश पासी ने बुधवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया।लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड राज्य सड़क निधि से सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम कराएगा।मार्ग के निर्माण में विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर की एक लाख से अधिक आबादी सीधे लाभान्वित होगी।इस सडक के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए विधायक सुरेश पासी ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव दिया था।

 

सभी पुराने कार्य पूरे हो चुके हैं। जैनबगंज नांदी मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। कार्यदाई संस्था को निर्धारित टाइम लाइन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।-इंजीनियर रमेश चंद्र ,अधिशासी अभियंता