news-details

16 जून को होगा विकसित भारत प्रबुद्ध सम्मेलन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "बारह साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत आगामी 16 जून को राजघराना रिसॉर्ट में जिला स्तरीय विकसित भारत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह समस्त कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनसे देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य हुआ है।जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए निर्देश दिया कि चिकित्सकों, इंजीनियरों, शिक्षकों, उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, युवा उद्यमियों, प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली व्यक्तियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें समय से डिजिटल आमंत्रण भेजा जाए और सम्मेलन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी अभी से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक सुरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. टी.एन. राव, डॉ. सीमा गुप्ता, जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद, सह जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा चन्द्र प्रभा पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा, राजेश राव, बच्चा सिंह, किन्नरेश चौबे, शिवाकांत सिंह, डॉ. छेदी शर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव, रूपम सिंह, विन्ध्वासिनी मिश्रा, सीता गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।