news-details

15 दिन बाद आगे बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश-आंधी का असर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देश में करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा पर रुका मानसून अब फिर सक्रिय हो गया है और पश्चिमी तट पर मुंबई से लगभग 20 किलोमीटर दूर अलीबाग तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है। इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि छतरपुर में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आंधी और बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए, वहीं पंजाब के अमृतसर में पेड़ गिरने से एक बच्चे की जान चली गई। राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। दूसरी ओर हैदराबाद में भारी बारिश से सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में मानसून के लिए अभी लगभग एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। देश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि कई राज्यों में तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।