
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में करीब 14 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे अनुदेशकों की लंबित मांगों को लेकर गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुपालन में पद सृजित कर अनुदेशकों के स्थायीकरण और बकाया एरियर भुगतान की मांग की। साथ ही 12 माह का वेतन, दंपती अनुदेशकों का निकटतम विद्यालय में समायोजन, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, महिला अनुदेशकों को सीसीएल व मिसकैरेज अवकाश तथा प्रतिवर्ष 14 आकस्मिक व चिकित्सा अवकाश देने की मांग उठाई। सेवानिवृत्ति आयु अन्य शिक्षकों की तरह 62 वर्ष करने का भी आग्रह किया गया है।