news-details

14 साल की बच्ची को चाचा ने जिंदा जलाया, अस्पताल में होश आने पर लगाए गंभीर आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय एक बच्ची को उसके ही चाचा द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले करने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पांच दिन बाद जब बच्ची को कुछ होश आया तो उसने पुलिस को दिए बयान में चाचा पर गंभीर आरोप लगाए।पीड़िता ने बताया कि चाचा उसके साथ गलत हरकतें करते थे और विरोध करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसे कई बार भूखा रखा गया और मारपीट भी की जाती थी। जब उसने इस उत्पीड़न का विरोध किया तो चाचा ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में चाची ने भी उसका साथ दिया।परिजनों के अनुसार, घटना के बाद उन्हें यह बताया गया था कि बच्ची ने खुद को आग लगा ली, लेकिन अस्पताल में होश आने के बाद उसके बयान ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चाचा-चाची समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।