
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 14 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई, बरियापुर, किठावर रोड परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा इसमें भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीकरण प्रपत्र, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। प्रतिभागियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। चयनित युवाओं को योग्यता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर रोजगार मिलेगा।