news-details

134 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो

कुशीनगर। अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौराखास थाना पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 134 पाउच बन्टी-बबली ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 26.8 लीटर बताई गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान सीताराम मंडल पुत्र कारी मंडल, निवासी कोइलसवा बुजुर्ग, मुशहरी टोला, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में अभियान के दौरान उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 134 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी।बरामदगी के बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ थाना चौराखास में मुकदमा अपराध संख्या 145/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव और कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।