news-details

131 जरूरतमंदों की हुई निःशुल्क ब्लड जांच

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकहां स्थित मुसहरी टोला में स्वर्गीय जगदीश यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर निःशुल्क ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। अर्नव पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ. ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 131 जरूरतमंदों के रक्त के नमूने लेकर जांच की गई। सभी को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जगदीश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश यादव ने कहा कि माता-पिता संतान के प्रथम गुरु होते हैं। उनके संस्कार और प्रेरणा विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें कठिन समय में हार न मानने और निरंतर प्रयास करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। माता-पिता की प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष निःशुल्क ब्लड जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 131 लाभार्थियों को जांच रिपोर्ट के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सहभोज हुआ।इस अवसर पर संतोष विश्वकर्मा, असद अंसारी, आंशिक मोदनवाल, करण गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।