
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अयोध्या प्रसाद हत्याकांड में सुलतानपुर एडीजे-04 कोर्ट ने ओम प्रकाश और उसकी पत्नी राजकुमारी को हत्या व साक्ष्य छिपाने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।मामला 2013 का है, जब अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगा था। पुलिस की पैरवी के बाद 13 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया। सह-अभियुक्त गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।