
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजधानी में 12वीं की छात्रा से रेप के मामले में आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान ऑपरेशन थियेटर में उसके साथ वारदात की गई। मामला बक्शी का तालाब के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल का है, जहां छात्रा मिर्गी के इलाज के लिए भर्ती थी। आरोप है कि ऑक्सीजन लगाने के बहाने उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नर्स और परिजनों को बाहर भेजकर घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल को सील कर दिया और डॉक्टर का लाइसेंस व डिग्री रद्द कर दी गई है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पीड़िता के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की है और मामले की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित बिटिया व उसके परिवार के साथ है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आरोपी चिकित्सक को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाई जाएगी। घटना बक्शी का तालाब के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल की है।।-ब्रजेश पाठक