
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चौबेपुर विकासखंड कार्यालय में केंद्र सरकार के ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत जनकल्याणकारी शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया, जो दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन दिवसीय इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाया।ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला और खंड विकास अधिकारी यशवीर सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया।शिविर में श्रम, खाद्य एवं रसद, पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और बेसिक शिक्षा सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने आमजन से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।