
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) की आलेख्य सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि सूची सभी तहसीलों, जिला निर्वाचन कार्यालय और जनपद की वेबसाइट पर अवलोकन के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों को लेकर कोई भी सुझाव, शिकायत या आपत्ति 4 जुलाई से 12 जुलाई तक संबंधित तहसील अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष लिखित रूप में दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।