news-details

11 वर्षों से बीआरसी देसही देवरिया में दे रहे थे सेवाएं

You can share this post!

हृदयघात से कंप्यूटर ऑपरेटर भरत प्रसाद का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड में रविवार को एक दुखद घटना ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) देसही देवरिया में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर भरत प्रसाद (45) का हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही अध्यापक समुदाय और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।बताया जा रहा है कि भरत प्रसाद पिछले 11 वर्षों से बीआरसी देसही देवरिया में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। अपने हंसमुख, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण वह शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।परिजनों के अनुसार 25 अप्रैल को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जांच के दौरान डॉक्टरों ने हृदयघात की पुष्टि की थी, जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था और ऑपरेशन की तैयारी भी की जा रही थी। रविवार की सुबह एक बार फिर सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल सदर चिकित्सालय के आपातकालीन केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भरत प्रसाद के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी मीरा देवी, पुत्र अंकित तथा तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही निधन की सूचना क्षेत्र में फैली, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। लोग उनके गांव गुड़री पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया गोपाल मिश्रा, अध्यक्ष बदरे आलम सिद्दीकी, गौरव श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रजापति, सरवन मौर्य, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंह, त्रियुगी प्रसाद, मोहम्मद आरिफ, अमरजीत प्रसाद, मनीष यादव, जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।