news-details

10 दिन से लापता महिला का शव दीवार के मलबे में मिला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा इलाके में 10 दिन से लापता महिला का शव झोपड़ी के पास गिरी दीवार के मलबे में दबा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दौरेठा नंबर-दो निवासी मजदूर संजय सिंह की पत्नी गीता 12 जून से लापता थी। परिजन लगातार रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।बताया जा रहा है कि उसी दिन झोपड़ी के पास एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बालू उतरवाई जा रही थी। इसी दौरान पास की दीवार अचानक गिर गई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि गीता मलबे के नीचे दब गई होगी।सोमवार को झोपड़ी के पास से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने पर महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।