news-details

10 दिन बाद फिर शुरू हुई संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज ने 10 दिन बाद एक बार फिर अपनी पदयात्रा शुरू कर दी। गुरुवार को वह केली कुंज आश्रम से निकलकर एनआरआई ग्रीन बिल्डिंग के सामने पहुंचे और वहां से अपने शिष्यों के साथ पदयात्रा पर निकले। करीब एक किलोमीटर तक चलने के बाद वह वापस आश्रम लौट आए। यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े रहे और “श्री राधे-राधे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।गौरतलब है कि 17 मई से स्वास्थ्य कारणों के चलते उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। उस समय शिष्यों ने बताया था कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है और वह भक्तों से एकांत मुलाकात भी नहीं कर रहे हैं। बताया जाता है कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करानी पड़ती है।तीन दिन पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर भक्तों से चिंता न करने की अपील की थी। वीडियो में उन्होंने कहा था कि “हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं।” उनके इस संदेश के बाद भक्तों में भावुक माहौल देखने को मिला था।प्रेमानंद महाराज पहले नियमित रूप से श्रीराधा केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक पदयात्रा करते थे, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते थे। अब उनकी पदयात्रा दोबारा शुरू होने से भक्तों में खुशी का माहौल है।