news-details

10 साल पहले बना पशु चिकित्सालय बदहाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के खेड़ा कुर्सी गांव में लाखों रुपये की लागत से बना राजकीय पशु चिकित्सालय बदहाली का शिकार हो गया है। करीब दस साल पहले पशुपालकों की सुविधा के लिए बनाए गए इस अस्पताल में नियमित पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से भवन खंडहर में बदलता जा रहा है।आसपास के करीब 12 गांवों के किसान और पशुपालक इलाज के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों को बीमार पशुओं को लेकर 10 किलोमीटर दूर ककवन या 20 किलोमीटर दूर रसूलाबाद जाना पड़ता है। कई बार मजबूरी में निजी डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद डॉक्टर की तैनाती तो हुई थी, लेकिन अस्पताल में नियमित सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। वर्तमान में परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। दवाएं भी रखे-रखे खराब होने की कगार पर हैं।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भवन जर्जर हो चुका है और पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने लापरवाही और दुरुपयोग की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने जल्द नियमित डॉक्टर और बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।