news-details

1 जून तक बंद रहेगी नगर निगम की वेबसाइट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने के बाद उसे अस्थायी रूप से 1 जून तक बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी वेबसाइट पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। वेबसाइट को सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू करने और डेटा रिकवर करने के लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) की टीम लगातार काम कर रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, हैकिंग की जानकारी मिलते ही वेबसाइट को तत्काल बंद कर दिया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की डेटा चोरी या साइबर हमले के खतरे को रोका जा सके। तकनीकी टीम सर्वर, बैकअप और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।नगर निगम ने नागरिकों को साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट हैक होने की घटना का फायदा उठाकर ठग फर्जी कॉल, मैसेज या ई-मेल भेज सकते हैं। नगर निगम किसी भी नागरिक से फोन या सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी नहीं मांगेगा।वेबसाइट की सुरक्षा मजबूत करने और हैकिंग के कारणों का पता लगाने के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि जरूरी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही वेबसाइट को दोबारा शुरू किया जाएगा।