news-details

1.35 करोड़ की चरस संग दो सगे भाई गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बर्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेपाल से चरस लाकर शहर में सप्लाई करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8.458 किलोग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मसवानपुर निवासी रमजान अहमद और एजाज अहमद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बलरामपुर के बढ़नी बॉर्डर के रास्ते नेपाल से चरस लाकर कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। इसके बदले उन्हें प्रति खेप पांच हजार रुपये मिलते थे।डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। छह महीने में नेपाल कनेक्शन से जुड़ी चरस तस्करी का यह दूसरा बड़ा खुलासा है।