
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रक्षाबंधन पर दिल्ली गए परिवार के शनिवार को लौटने पर घर में चोरी का पता चला। श्री का पुरवा, टिकरी निवासी राज कुमार मिश्रा परिवार के साथ 26 अगस्त को दिल्ली गए थे। घर लौटने पर बाहर का ताला सही मिला, लेकिन अंदर अलमारी और बक्से टूटे तथा सामान बिखरा पड़ा था। तहरीर के मुताबिक, छत के रास्ते घर में घुसे चोर करीब चार-पांच तोला सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी के सामान, कीमती घड़ी और 15 से 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।