
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले की तरबगंज विधानसभा से भाजपा विधायक Prem Narayan Pandey ने लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा।विधायक ने पिछली मुलाकातों में दिए गए प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर में आयुष मेडिकल कॉलेज के शीघ्र शिलान्यास की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि समय पर निर्माण शुरू होने से छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी।मुख्यमंत्री ने इस मामले में आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों के चौड़ीकरण से जुड़े लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने की भी मांग की।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर तेजी से काम कराया जाएगा।मुलाकात के बाद विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और आयुष मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने जल्द कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है।